सर्दी की पहली ठंडी हवा लगते ही सबसे पहले असर होंठों पर दिखता है। सुबह उठते ही होंठ टाइट लगने लगते हैं, धीरे-धीरे रूखे और परतदार हो जाते हैं, और कई बार बीच में हल्की दरारें भी पड़ जाती हैं। अगर आप हर साल इस मौसम में यही परेशानी झेलते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। सर्दियों में होंठ फटना इतना आम है कि लगभग हर किसी को कभी न कभी फटे होंठ का इलाज ढूंढना पड़ता है।
असल वजह यह है कि होठों की त्वचा शरीर की बाकी त्वचा से काफी पतली होती है, और इसमें नमी बनाए रखने वाली सुरक्षा-परत भी कमजोर होती है। यही कारण है कि होंठ बाकी स्किन से पहले और ज्यादा सूखते हैं। सवाल यह है - क्या घरेलू नुस्खे वाकई काम करते हैं? किसी अच्छे लिप बाम में क्या देखना चाहिए? और कब यह समस्या सिर्फ मौसम की नहीं, बल्कि डॉक्टर को दिखाने लायक बन जाती है?
होंठ सर्दियों में क्यों फटते हैं?
होंठों की सबसे ऊपरी परत बहुत पतली होती है, और इसमें तेल बनाने वाले ग्लैंड भी बाकी त्वचा के मुकाबले काफी कम होते हैं। इसका मतलब है कि होंठों के पास नमी को रोक कर रखने की प्राकृतिक क्षमता सीमित होती है।
सर्दियों में कुछ चीज़ें इस समस्या को और बढ़ा देते हैं -
-
ठंडी और शुष्क हवा त्वचा से नमी तेज़ी से खींच लेती है
-
तेज़ हवा (wind) होठों की सुरक्षा-परत को और कमजोर कर देती है
-
बार-बार जीभ से होंठ गीले करना - जिसे लोग आमतौर पर आराम समझते हैं, असल में होंठ फटने की समस्या को बढ़ा देता है
-
शरीर में पानी की कमी (dehydration)
-
घर के अंदर हीटर की वजह से बहुत रूखी हवा
-
कुछ लिप प्रोडक्ट्स जो होंठों को इरिटेट करते हैं
वैसलीन, घी जैसे घरेलू नुस्खे – फायदा और सीमा
इन दोनों के अपने ही फायदे और सीमाएं है, जिन्हें हम नीचे समझेंगे -
-
पेट्रोलियम जेली / वैसलीन: यह एक अतिरिक्त परत बनाकर नमी को बाहर निकलने से रोकती है। यानी यह सीधे नमी नहीं देती, बल्कि जो नमी पहले से मौजूद है उसे रोक कर रखने में मदद करती है।
-
घी: घी लगाने से होंठ नरम महसूस हो सकते हैं क्योंकि यह एक तेल की परत बनाता है। लेकिन बहुत ज्यादा फटे होंठों के लिए यह कोई विशेष इलाज है, इसके ठोस प्रमाण सीमित हैं।
कई लोग बार-बार सूखे होंठों को बार-बार चाटते हैं। लार जल्दी इवैपोरेट हो जाता है और होठों की सुरक्षा-परत को और बिगाड़ सकती है, इसलिए ऐसा न करें।
फॉर्मुलेटिड लिप बाम में क्या देखना चाहिए?
घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं, लेकिन एक अच्छी तरह बना लिप बाम नमी को बनाए रखने और बैरियर को सपोर्ट करने में ज्यादा भरोसेमंद विकल्प है। इसमें देखें -
-
पेट्रोलियम जेली
-
सेरामाइड्स (Ceramides)
-
शिया बटर (Shea butter)
-
डाइमेथिकोन (Dimethicone)
-
मिनरल ऑयल (Mineral oil) जैसे अन्य ऑक्लूसिव इंग्रीडिएंट्स (नमी लॉक करने वाले तत्व)
वहीं, अगर होंठ पहले से ज्यादा फटे या संवेदनशील हैं, तो कुछ तत्व जलन पैदा कर सकते हैं, जैसे कि -
-
तेज़ खुशबू (Fragrance)
-
मेंथॉल (Menthol)
-
कपूर (Camphor)
-
तेज़ फ्लेवरिंग एजेंट्स (Flavouring agents)
अगर कोई प्रोडक्ट लगाने पर हल्की जलन या चुभन महसूस हो, तो वह उस समय आपके होंठों के लिए सही विकल्प नहीं है।
दिन में कितनी बार लिप बाम लगाना चाहिए?
इसकी कोई तय संख्या नहीं है। इसके बजाय, इन मौकों पर लगाएं -
-
जब होंठ टाइट या रूखे महसूस हों
-
ठंडी या तेज हवा में बाहर जाने से पहले
-
खाने-पीने के बाद, जब सुरक्षा-परत उतर चुकी हो
-
सोने से पहले
-
अगर होंठ पहले से ज्यादा फटे हैं, तो ज़्यादा बार
दिन में बाहर निकलते समय SPF वाला लिप बाम फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि UV किरणें होंठों को भी प्रभावित करती हैं। यहाँ जरूरी बात संख्या नहीं, नियमितता है।
जब होंठ बहुत ज्यादा फट जाए – कब ध्यान देना चाहिए?
अगर नियमित देखभाल के बावजूद निम्न लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है:
-
गहरी या दर्द भरी दरारें
-
बार-बार खून आना
-
सूजन
-
मवाद या इन्फेक्शन के संकेत
-
होठों के कोनों पर बार-बार फटना
-
लगातार परेशानी जो ठीक नहीं हो रही
ऐसी स्थिति कभी-कभी सिर्फ मौसम की वजह से नहीं, बल्कि एलर्जी, इन्फेक्शन या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है, इसलिए त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) से जांच करवाना सही रहेगा।
निष्कर्ष
सर्दियों में होंठ फटना मुख्यतः नमी की कमी और मौसम के असर से जुड़ा है। होंठों को बार-बार चाटने से बचें, और एक भरोसेमंद लिप बाम नियमित रूप से इस्तेमाल करें ताकि होठों की सुरक्षा-परत बनी रहे। अगर आप अतिरिक्त प्रोटेक्शन चाहते हैं, तो सही इंग्रीडिएंट्स वाले लिप केयर प्रोडक्ट्स को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न - FAQs
1. क्या वैसलीन लगाना लिप बाम जितना ही असरदार है?
वैसलीन एक अच्छी अतिरिक्त परत बनाकर नमी को बाहर निकलने से रोकती है, इसलिए यह प्रोटेक्शन के लिए उपयोगी है। लेकिन अगर होंठ पहले से बहुत ज्यादा फटे हैं, तो सेरामाइड्स या शिया बटर जैसे तत्व वाला लिप बाम ज्यादा बेहतर सपोर्ट दे सकता है।
2. होंठ फटने पर तुरंत क्या करें?
सबसे पहले होंठों को चाटना बंद करें, क्योंकि इससे नमी और तेज़ी से उड़ती है। इसके बाद बिना खुशबू या फ्रैग्रेंस वाला बाम लगाएं, और अगर बाहर ठंडी या तेज़ हवा है तो घर से निकलने से पहले दोबारा लगाएं।
3. होठों के कोनों पर बार-बार दरारें पड़ना सामान्य है या डॉक्टर को दिखाना चाहिए?
हल्की सूखापन मौसम की वजह से हो सकता है, लेकिन अगर कोनों पर दरारें बार-बार लौटती हैं, दर्द होता है या ठीक होने में समय लगता है, तो यह किसी अन्य कारणों (इंफेक्शन या एलर्जी) से जुड़ा हो सकता है, ऐसे में त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है।